टॉप न्यूज़देशराजस्थान

पौत्री जानकी कुमारी और मानविका ने युवरानी महेंद्र कुमारी की जयंती को मनाया यादगार 

पौत्री जानकी कुमारी और मानविका ने युवरानी महेंद्र कुमारी की जयंती को मनाया यादगार 

  अलवर /राजेश गुप्ता 

पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी की जयंती पर आज उनकी पौत्री जानकी कुमारी और मानविका ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर के निजी होटल में स्कूली बच्चियों व कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण व अपराधों को लेकर जागरूक करने का काम किया।

युवरानी की जयंती पर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की थीम शिक्षा और शिक्षा के साथ किस तरह महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके रही।

युवरानी की पौत्री जानकी कुमारी ने बताया कि उनकी दादी की जयंती पर पहली बार महिलाओं को सुरक्षित एवं निःशुल्क कानूनी जानकारी के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं आपसी मनमुटावों को मध्यस्थता से भी हल किया जा सकता है।

मानविका ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को लीगल एक्ट को लेकर आज का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को अलग-अलग कानूनी जानकारियां दी गई है वहीं उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सही और सटीक जानकारी और शिक्षा हो तो वह अपनी लड़ाई स्वयं लड़ सकती हैं।

इस दौरान छात्राओं को रैगिंग, उत्पीड़न,साइबर अपराध,सेक्स टॉर्सन सहित पोक्सो के मामले में सुरक्षित व सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान जोधपुर ट्रस्ट से आए वकील और काउंसलर ने महिलाओं को लीगल एक्ट के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!