टॉप न्यूज़देशराजस्थान

सोजती गेटः फाउंडेशन का कार्य पूरा, गुंबद का निर्माण कार्य शुरू 

सोजती गेटः फाउंडेशन का कार्य पूरा, गुंबद का निर्माण कार्य शुरू 

जोधपुर अरुण माथुर | प्राचीन सोजती गेट को सुधारने के कार्य में अब तेजी आ गई है। गेट के फाउंडेशन को मजबूत करने के बाद अब गेट के गुंबद को तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। गेट के फाउंडेशन का कार्य 25 दिन में पूरा करने के बाद इसके प्राचीन गुंबद के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। एक माह में सोजती गेट का गुंबद बनकर भी तैयार हो जाएगा। मानसून सीजन में इस बार हुई तेज बारिश से सोजती गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। गेट के गुंबद सहित दीवारों में दरारें आ गई थी। इसके चलते प्रशासन ने यहां पर मार्ग बंद कर दिया और गेट को सुधारने का कार्य जेडीए को सौपा। साथ ही शहर विधायक अ अतुल भंसाली ने इसे सुधारने के लिए | विधायक कोष से भी फंड दिया उसके बाद से इसका कार्य ये शुरू हुआ। करीब दो माह से सोजती गेट की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!