
गोरखपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से जल, दूध, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रदेश की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
रुद्राभिषेक के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन किया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति डालकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भजन-कीर्तन भी हुआ। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य माहौल में भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर विशेष पूजा-अर्चना।