गहने-रुपए लेकर फरार हुई दुल्हन
जोधपुर अरुण माथुर । पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाने में एक महिला ने अपने पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी करने और घर से ज्वेलरी चुरा ले जाने को लेकर कोर्ट के जरिए मामला दर्ज करवाया है। छह माह बीतने के बाद भी वह नहीं लौटी तब इस बारे में सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई। लुटेरी दुल्हन और परिजन के खिलाफ चोरी एवं धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज हुआ है। महिला कर्नाटिका की रहने वाली है।सूरसागर पुलिस ने बताया कि रामदेव कॉलोनी क्रिया का झालरा में रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्र की शादी गत साल कर्नाटिका की रहने वाली भूमिका के साथ की गई थी। शादी में कुछ समय तक सब ठीकठाक चला लेकिन बाद में तीन जुलाई को उसकी पुत्रवधु भूमिका घर से शादी के समय दिए गए आभूषण अंगूठी, चेन, ब्रासलेट, कानों के टोप्स के साथ 72 हजार रूपए लेकर चंपत हो गई। वह वापस नहीं लौटी। इस बारे में उसके पिता किशन शर्मा और अन्य लोगों से बातचीत की गई लेकिन वे हमेशा आश्वासन देते रहे लेकिन उसकी पुत्रवधु वापिस नहीं लौटी। वहीं रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि भूमिका ने पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति से गत वर्ष चार सितंबर को दूसरी शादी कर दी है। पीड़ित महिला ने सूरसागर थाने में पुत्र वधु भूमिका, उसके पिता किशन शर्मा के खिलाफ अब धोखाधड़ी एवं चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है। रुपए और गहनें अलमारी में रखे हुए थे जोकि चैक करने पर वहां नहीं मिले। सूरसागर पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। हालांकि पीड़ित की ओर से पूर्व में सूरसागर थाने में सात अक्टूबर को लिखित शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने डेढ़ माह तक मामला दर्ज नहीं किया। डीसीपी ईस्ट में भी शिकायत दी गई। मामला दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।