Uncategorizedटॉप न्यूज़देश

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/रीशडयूल होगी
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर जम्मूतवी स्टेशन पर पुर्नविकास कार्य के कारण दिनांक 08.01.25 से 14.01.25 तक नॉन इण्टरलॉकिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 08.01.25 से 14.01.25 तक ( 07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 11.01.25 से 17.01.25 तक ( 07 ट्रिप) रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 07.01.25 से 13.01.25 तक गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 08.01.25 से 14.01.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी -पठानकोट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 07.01.25 से 13.01.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी -भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 08.01.25 से 14.01.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी -पठानकोट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19415, साबरमती- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो दिनांक 12.01.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर -श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 14.01.25 को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर फिरोजपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा – फिरोजपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा जो दिनांक 12.01.25 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह जलन्धर सिटी तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जलन्धर सिटी -शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 13.01.25 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के स्थान पर जलन्धर सिटी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन -जलन्धर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 08.01.25 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय से 01 घण्टे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!