टॉप न्यूज़देशराजस्थान

मॉर्निंग वॉक कर रहे एसआई को आया हार्ट अटैक, एम्स में दम टूटा 

मॉर्निंग वॉक कर रहे एसआई को आया हार्ट अटैक, एम्स में दम टूटा

जोधपुर अरुण माथुर । जोधपुर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले उप निरीक्षक करणी दान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दरअसल करणी दान सुबह कृष्णा नगर के समीप पार्क में मार्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उप निरीक्षक करणी दान को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से जोधपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। जोधपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी भोपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे भगत की कोठी स्थित कृष्णा नगर के पार्क में मॉर्निंग वॉक करते हुए जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम प्रभारी करणी दान (39) का निधन हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें एम्स रेफर पहुंचाया। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सिंह ने बताया- वे रोजाना वॉक करने के लिए जाते थे। अचानक उनके सीने में आज दर्द हुआ और वे ट्रैक पर गिर पड़े थे। उनकी मौत से पुलिस प्रशासन को भारी क्षति हुई है। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर खेड़ापा थाना अधिकारी लाखाराम सहित अन्य स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा था। बता दें कि उप निरीक्षक जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम के प्रभारी थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। जोधपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी भोपाल सिंह ने बताया करणीदान मूल रूप से बालोतरा जिले के बड़नावा जागीर के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक 6 साल का बेटा, और मां है। करणी दान 2014 में भारतीय से पुलिस विभाग में, स्तु के पद पर चयनित हुए थे। परिजनों को जैसे ही उनके निधन की खबर मिली। पत्नी पारस कंवर और मां भंवरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां बार-बार कहती रही कि भगवान ने उन्हें क्यों नहीं अपने पास बुलाया। पत्नी बोली 6 साल के बेटे और उनका क्या होगाः वहीं उनकी पत्नी ने बताया कि वो रात को 12 बजे ड्यूटी कर घर आए थे। सुबह पार्क में घूमने निकले थे। इतना कहते ही वो बेसुध हो गई। बार-बार रोते हुए यही कह रही है कि अब उनके 6 साल के बेटे और उनका क्या होगा। भगवान ने आज इतना बुरा दिन क्यों दिखाया। इससे पहले मुझे मौत क्यों नहीं आई। कुछ समय पहले ही जोधपुर में प्लॉट लिया था। जहां पर मकान का निर्माण कार्य शुरू करवाने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!