लगातार जारी उड़ान का जरूरतमंदो को वस्त्र वितरण।
जोधपुर अरुण माथुर | उड़ान फाउंडेशन व एफएफओआई द्वारा वस्त्र दान अभियान के तहत जरूरतमंदों को वस्त्र दान अभियान लगातार जारी।उड़ान फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया की अभियान में वस्त्रों व अन्य उपयोगी चीज़ों का दान लगातार जारी है।अभी तक 9000 से ज्यादा वस्त्रों का दान किया जा चुका है।जोधपुर की अलग अलग जगहों पर जाकर जरूरतमंदो को इस सर्दी से बचाव के लिए वस्त्र वितरित किए जा रहे।एफ़एफ़ओआई के आदर्श शर्मा ने बताया कि आमजन के भरपूर सहयोग इस अभियान में मिला है।पुजारी हरि भाई गोस्वामी ने बताया की रातानाडा कृष्ण मंदिर में लोगो ने कपड़ो के साथ अन्य जरूरत की सामान भी दान किए जो किसी के काम आ सके।धनाडिया ने बताया वस्त्र वितरण में किशोर सिंह सोलंकी,प्रकाश सिंह भाटी ,भेरू शर्मा,दुष्यंत व्यास,संदीप जोशी व अन्य मोजूद थे।