शेखावत ने श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना*
केंद्रीय मंत्री ने देश में प्रगति, खुशहाली और अमन चैन की कामना की
जोधपुर अरुण माथुर । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार सुबह नागौरी गेट स्थित श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। वो धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ प्रातःकालीन आरती में सम्मिलित हुए। महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। देश में प्रगति, खुशहाली और अमन चैन की कामना की। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यहां पर दर्शन कर उस अमिट पुण्य प्रकाश का प्रसाद आया, जिससे सनातन संस्कृति आलोकित है। धर्म के प्रति पवित्र भावना हमें कर्म की ओर उन्नत करती है।
शेखावत ने लाल सागर आदर्श विद्या मंदिर परिसर में निर्माणाधीन राष्ट्रीय पुनरुत्थान एवं अभिनव शिक्षा केन्द्र का अवलोकन किया। इस राष्ट्रीय परियोजना समिति के सचिव शंभू सिंह ने अवलोकन करवाया और केंद्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा भी साथ रहे। वहीं, संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान शेखावत शोकसभाओं में भी शामिल हुए। जिन परिवारों में गमी हुई, उनके दुःख-दर्द में शामिल होकर शोक संवेदना जताई।
दिल्ली प्रस्थान से पहले केंद्रीय मंत्री शेखावत ने एयरपोर्ट पर गणमान्य जनों से आत्मीय मुलाकात की। भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के विविध मंडल में नवनियुक्त मंडलों के अध्यक्ष भी शेखावत से मिलने पहुंचे। मंडलों के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। शेखावत ने परिचय कर सभी को बधाई एवं शुभकामनां देकर स्वागत किया।