Site icon Bharat Times News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ब्यावर जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ब्यावर जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल…

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त खुशी का इजहार किया

भारत टाइम्स

बर मारवाड़.. पूर्व सांसद व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ब्यावर जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। बुधवार को भाजपा नेता कान सिंह इंदा के नेतृत्व में बर के मुख्य बस स्टैंड पृथ्वीराज सर्किल के पास सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फटाखे फोड़ एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिया कुमारी के ब्यावर जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा नेता कान सिंह इंदा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पूर्व में राजसमन्द सांसद के रूप के क्षेत्र में सक्रियाता के साथ कई विकास कार्य करवायए जो मिल का पत्थर साबित हुए। प्रभारी मंत्री बनने से के जिले के लोगों में जबरदस्त खुशी लहर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराए व भारत माता के जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बस स्टैंड के आसपास मानो दीपावली सा माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेता कानसिंह इंदा,जितेन्द्र गुर्जर, एडवोकेट मंजीत सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह सेठी,राकेश सिंह, श्याम सुंदर दगदी,अरविन्द शर्मा, नरपत सिंह माकड़वाली,महेंद्र गोयल, राजू राम दगदी,डूंगर राम बागड़ी,सुखदेव गुर्जर, छोटू गुर्जर, मूलाराम साहू, जसराज सिसोदिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।&

Exit mobile version