Site icon Bharat Times News

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया

रितु वर्मा /भारत टाइम्स न्यूज़ : भारत  के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के Aiims हॉस्पिटल में 26 दिसंबर को उन्होंने ली आखिरी सांस।  मनमोहन सिंह की जीवन यात्रा बहुत ही रोचक है। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के घर में हुआ था। अन्होन अपनी शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। उन्होंने इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की और बाद में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर भी रहे।

राजनीतिक जीवन नहीं था आसान

उन्हें अपनी राजनीतिक यात्रा 1991 में शुरू की थी , जब वे राज्यसभा के सदस्य बन गए। बाद में वे वित्त मंत्री भी रहे और 2004 में प्रधानमंत्री बन गये। उन्होंने देश  की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए महत्व पूर्ण कदम उठाया था , जैसे कि लाइसेंस राज को खत्म करना और विदेशी निवेश को बढ़ावा देना।

उन्होंने देश के लिए और भी महत्तवपूर्ण योजना शुरू किया था  जैसे  “राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन”, “सूचना का अधिकार अधिनियम” और “राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम”। उन्होंने देश की सुरक्षा और गरीबों की मदद के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाया था।

उनकी विदेश नीति भी बहुत सफल रही, जैसे कि “भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौता” और “भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन”। उन्हें देश के साथ-साथ विश्व भर में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

आज भी वे एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उनकी जीवन यात्रा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है

Exit mobile version