टॉप न्यूज़देशयूपी

सीयर पोखरे का बदलेगा कायाकल्प पर्यटन और आस्था का बनेगा संगम 

सीयर पोखरे का बदलेगा कायाकल्प

पर्यटन और आस्था का बनेगा संगम 

♦️ भारत टाइम्स न्यूज ♦️

   (शीतल निर्भीक ब्यूरो)

बलिया। जिले के बिल्थरारोड नगर पंचायत ने दीपावली, छठ पूजा, और देव दीपावली जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीयर नंबर एक पोखरे का भव्य रूप से कायाकल्प शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता और उनके प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने विधिवत भूमि पूजन कर इस परियोजना का शुभारंभ किया। इस अनुष्ठान में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई, वहीं मौलवी ने दुआएं कीं।



इस दौरान बिल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेनू गुप्ता के प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना पर 1.17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे पोखरे के चारों ओर घाटों, लोहे की जाली से लैस बाउंड्री और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। राजस्थानी पत्थरों से इसे सजाने के साथ बीच में एक भव्य फव्वारा स्थापित किया जाएगा, जिससे पोखरा न सिर्फ धार्मिक स्थल बनेगा बल्कि एक मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए इस पोखरे में स्टीमर बोट्स चलाई जाएंगी, जो इसे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाएंगी। इस परियोजना के पूरा होते ही यह स्थान एक सेल्फी पॉइंट और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने नगरवासियों से इस विकास कार्य में सहयोग की अपील की, ताकि यह परियोजना समय पर पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से अन्य सुधारात्मक योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। पोखरे के सौंदर्यीकरण से लोगों को न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव होगा, बल्कि यह त्योहारों के दौरान धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र भी बनेगा।

इस भूमि पूजन के मौके पर नगर के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें आलोक गुप्ता, राम मनोहर गांधी, सद्दाम, मोहम्मद नैयर, रमेश चंद, परवेज हमजा, दानीश आफताब, मोनू मित्तल, मृत्युंजय गुप्ता, सज्जन आर्य, लड्डू तिवारी, मनोज प्यारे, और सुधीर मौर्य शामिल थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दीपावली तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह स्थान धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ पर्यटन का भी केंद्र बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!