Site icon Bharat Times News

भाजपा परिवार ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

भाजपा परिवार ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा: सलेमपुर में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की मौजूदगी में “मन की बात” का ऐतिहासिक आयोजन

♦️ भारत टाइम्स न्यूज ♦️

शीतल/रंजना वर्मा ब्यूरो 

देवरिया। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 115वें संस्करण का विशेष आयोजन आज विधानसभा सलेमपुर के बूथ संख्या 73, नदावर में किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की उपस्थिति में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी एकत्रित हुए। भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 10 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो पार्टी के मजबूत संगठन और जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

योगी सरकार की लोकप्रिय राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को से कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा न केवल एक राजनीतिक दल, बल्कि देशसेवा का माध्यम बन चुकी है।” उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए “मन की बात” को एक महत्वपूर्ण मंच बताया, जिससे समाज को प्रेरित करने वाले मुद्दे सामने आते हैं।

इस दौरान मंत्री विजय लक्ष्मी 

गौतम ने भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता का श्रेय जमीनी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि “भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में है। आप सभी ने जिस समर्पण के साथ कार्य किया है, उसी का नतीजा है कि आज भाजपा परिवार में 10 करोड़ से अधिक सदस्य शामिल हो चुके हैं।” इस अवसर पर 25 नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई, जिनमें महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” के हर पहलू पर चर्चा की और प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए मार्गदर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मंत्री गौतम ने कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा “प्रधानमंत्री मोदी का विजन हर भारतीय को जोड़ने का है। भाजपा की सदस्य संख्या का 10 करोड़ के आंकड़े को पार करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, जो बताता है कि देश के नागरिकों का भरोसा भाजपा में लगातार बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान से पार्टी का आधार और अधिक व्यापक हुआ है और यह जनता के दिलों में भाजपा की जगह मजबूत करता है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा का हिस्सा बनने पर गर्व जताया और मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के साथ फोटोग्राफी कर अपनी खुशी व्यक्त की। भाजपा के इस सदस्यता अभियान को सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की एक और कामयाबी माना।

 

इस दौरान राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करते रहें।

Exit mobile version