Site icon Bharat Times News

राम जी के वन आगमन से पूर्व भैया बहिनों ने सजाया विद्यालय आज होगा भगवान श्रीराम लक्ष्मण एवं सीताजी का राज्याभिषेक

राम जी के वन आगमन से पूर्व भैया बहिनों ने सजाया विद्यालय आज होगा भगवान श्रीराम लक्ष्मण एवं सीताजी का राज्याभिषेक

महेश मरेठा पिपलियामंडी – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपलियामंडी के भैया बहिनों ने भगवान श्रीराम के वन से आगमन के पूर्व पूरा विद्यालय सजा दिया! आज दोपहर बाद विद्यालय मे समिति अध्यक्ष महोदया श्रीमती बंटू भुत दीदी सचिव महोदय पुखराज गुप्ता प्राचार्य प्रकाश धाकड़ प्रधानाचार्य श्रीमती मीना वैष्णव दीदी के द्वारा पुरे विद्यालय परिसर का अवलोकन किया गया! भैया बहिनों अपनी कक्षा की अच्छी सफाई कर पूरी कक्षा एवं विद्यालय परिसर को सजा दिया! भैया बहिनों मे दीपावली पर्व को लेकर अपार उत्साह देखा गया! भैया बहिनों ने भारतीय संस्कृति का वर्णन करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया समिति महानुभाव ने सभी भैया बहिनों के कार्य को देखकर हर्ष व्यक्त किया! कक्षा सप्तमी के भैया बहिनों ने वेस्ट सामग्री का उपयोग करते हुए प्रदर्शनी लगाई जिसे सभी के द्वारा सराहा गया!

Exit mobile version